रांची में होगा इंडिया-साउथ अफ्रीका मैच, 3 साल बाद जेएससीए में फिर होगा भिड़ंत

रांची में होगा इंडिया-साउथ अफ्रीका मैच, 3 साल बाद जेएससीए में फिर होगा भिड़ंत

Share
Link copied

झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच काफी दिलचस्प होने की संभावना है।

बता दें कि रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2022 को इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच हुआ था। अब एक बार फिर इंडिया और साउथ अफ्रीका दोनों टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। अगले 30 नवंबर को इंडिया और साउथ अफ्रिका के बीच वनडे मैच खेला जाएगा।

टीम इंडिया ने 7 विकेट से दर्ज की थी शानदार जीत 

भारतीय टीम घरेलू मैदान पर हमेशा शानदार प्रदर्शन करती रही है। जेएससीए स्टेडियम में इससे पहले 9 अक्टूबर 2022 को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow