प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या , विधवा महिला ने रचा साजिश

प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या , विधवा महिला ने रचा साजिश

Share
Link copied
प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या , विधवा महिला ने रचा साजिश
रांची जिले के सिकिदिरी थाना क्षेत्र में एक त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के कारण अनिल प्रजापति नामक युवक की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले को 24 घंटे के डिकोट किया और चार लोगों—संगीता देवी (विधवा और मुख्य साजिशकर्ता), विकास केवट (संगीता का दूसरा प्रेमी), अमर कुमार केवट, और मिहिर महतो—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक संगीता का पहले अनिल से प्रेम था, लेकिन अनिल के चेन्नई जाने के दौरान संगीता का विकास केवट के साथ संबंध शुरू हो गया। जब अनिल लौटा और उसे इसकी जानकारी हुई, तो उसने संगीता पर दबाव डाला, जिसके बाद संगीता और विकास ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। हत्या को अंजाम देने के लिए अनिल को चेकडैम के पास बुलाया गया, जहां उसे पंच फाइटर और पत्थर से मारकर मिट्टी में दफना दिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और सबूत बरामद कर लिए हैं।
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow