शहीद CRPF जवान को दी गई श्रद्धांजलि, राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे मौजूद

शहीद CRPF जवान को दी गई श्रद्धांजलि, राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे मौजूद

Share
Link copied

धुर्वा सेक्टर-2 स्थित 133 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार मंडल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की और शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि चाईबासा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई थी जिसमें सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल और एक अन्य जवान घायल हो गए थे। घायल दोनों जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची के राज अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल की मौत हो गई थी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow