वक्फ बिल के खिलाफ पटना में विरोध प्रदर्शन, भारी संख्या में जुटे मुस्लिम समुदाय

वक्फ बिल के खिलाफ पटना में विरोध प्रदर्शन, भारी संख्या में जुटे मुस्लिम समुदाय

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. बिल को लेकर अपना विरोध जताने के लिए बड़ी संख्या में मुसलमान धरनास्थल पहुंचे हैं। बता दें कि दिल्ली में 17 मार्च को हुए प्रदर्शन के बाद,ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत आज पटना और 29 मार्च को विजयवाड़ा में बड़े पैमाने पर विरोध-धरनों का आयोजन किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस आंदोलन के लिए एक विस्तृत और चरणबद्ध योजना तैयार की है। इसके तहत देश के प्रत्येक राज्य की राजधानी में विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, मलेरकोटला (पंजाब) और रांची में बड़े स्तर पर जनसभाएं होंगी। इसके साथ ही सिट-इन धरने और मानव श्रृंखलाएं भी बनाई जाएंगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow