कुछ दिनों में गिर जाएगी हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश

Share
Link copied

Team Drishti.

राँची : झारखंड प्रदेश जदयू के डिबडीह स्थित प्रदेश कार्यालय में जदयू और भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। संवाददाता सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश नें संयुक्त रूप से सम्बोधित किया। झारखंड में जदयू ने बेरमो और दुमका उपचुनाव में भाजपा के समर्थन देने की घोषणा की है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा झारखंड में कुछ दिनों में हेमंत सोरेन सरकार अपने आप गिर जाएगी। दो विधानसभा उपचुनाव के बाद झारखंड में हेमंत की सरकार नहीं रहेगी। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री को खुद पर भरोसा नहीं है। दिल्ली जाने में हेमंत सोरेन को डर लगता है।

वहीं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह ने राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा लिए निर्णय को बताते हुए कहा है कि झारखंड में भी उपचुनाव में जदयू भाजपा को समर्थन करेगी बीच के कालखंड में जदयू भाजपा की राहें जरूर अलग थी लेकिन अब सम्मिलित प्रयास करते हुए पार्टी आगे बढ़ेगी। भाजपा की तरफ से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और जदयू की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह ने प्रेस को संबोधित किया।

गौरतलब है कि, झारखंड में एक दूसरे को औकात बता देने की बात कहने वाले जदयू और बीजेपी की फिर से हुई दोस्ती के दावे तो बहुत हैं। लेकिन देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या वाकई यूपीए के खाते में रही ये दोनों सीट बीजेपी अपनी झोली में ला पायेगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow