रांची में होने वाले एयर शो को लेकर रांची उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक।

रांची में होने वाले एयर शो को लेकर रांची उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक।

Share
Link copied

रांची में होने वाले एयर शो को लेकर रांची उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक।

Ranchi Deputy Commissioner held an important meeting regarding the air show to be held in Ranchi.
Ranchi Deputy Commissioner held an important meeting regarding the air show to be held in Ranchi.
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक
एयर शो में होने वाली गतिविधियों और इसकी तैयारी को लेकर वायु सेना पुलिस पदाधिकारी एवं जिला के वरीय पदाधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा।

जिला प्रशासन 19 और 20 अप्रैल 2025 को खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम, रांची में आयोजित होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो की तैयारियों में जुट गया है।  इसी क्रम में, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने दिनांक 11 अप्रैल 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कार्यालय कक्ष में वायुसेना, पुलिस और जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एयर शो की तैयारियों के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एयर शो की तैयारियों हेतु व्यापक दिशा-निर्देश
उपायुक्त ने खोजा टोली आर्मी मैदान में आयोजित होने वाले इस एयर शो के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिया। जैसे-
पेयजल, बैरिकेडिंग, शौचालय, चिकित्सा दल, एम्बुलेंस, अग्निशमन दस्ता, बम निरोधक दस्ता और आगंतुकों के ठहरने की व्यवस्था।
मीडिया प्रबंधन, वाहन व्यवस्था और अन्य संबंधित इंतजाम।
विधि-व्यवस्था हेतु दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती।

उपायुक्त ने एयर शो के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने वायुसेना अधिकारियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एयर शो का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए गए।

रांची में होने वाले एयर शो को लेकर रांची उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक।

नोडल अधिकारी की नियुक्ति।

एयर शो के समन्वय और सुचारू संचालन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), रांची,उत्कर्ष कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बैठक में उपस्थित अधिकारी।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता, डॉ. सुदेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, बादल राज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उर्वशी पांडे, कर्नल हृतिक, लेफ्टिनेंट कर्नल बृंदा, विंग कमांडर पी.के. सिंह, स्क्वाड्रन लीडर वालिया, ग्रुप कैप्टन गिरीश कोमर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow