झारखंड के कई इलाकों में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड के कई इलाकों में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Share
Link copied

रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चल सकती हैं। वहीं तापमान लगभग 19°C से 34°C के बीच रह सकता है। वहीं हवा में नमी रहेगी, और हवा की गति औसतन 10-14 किमी/घंटा हो सकती है।

 

मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो 14-16 अप्रैल तक प्रभावी है। कई जिलों जैसे जमशेदपुर, बोकारो, डाल्टनगंज, पलामू, और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में झमाझम बारिश, ओलावृष्टि, और तेज हवाओं की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में वज्रपात का खतरा भी है, जिसके चलते सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश और गर्जन दर्ज की गई है, और यह स्थिति आज भी जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वज्रपात से बचने के लिए खुले मैदानों में न रहें और पेड़ों के नीचे शरण न लें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow