पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ गुमला बंद, वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ गुमला बंद, वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद

Share
Link copied

पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा गुमला जिला बंद का आह्वान किया गया है। गुमला जिला बंद का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। गुमला बंद का विभिन्न राजनीतिक पार्टी और सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन किया है।

गुमला जिला बंद के कारण सुबह से ही दुकानें बंद है और वाहनों का परिचालन ठप है। बता दें कि विभिन्न संगठनों के समर्थन और अपील के बाद गुमला के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है साथ ही अधिवक्ताओं ने भी कोर्ट बंद कर बंद का समर्थन किया है। बंद से पूर्व संध्या पर गुरुवार को विभिन्न संगठनों द्वारा कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला गया था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow