जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना कुलनार बाजीपोरा इलाके में हुई, जहां सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान आतंकियों के साथ जबरदस्त गोलीबारी हुई।
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए इस मुठभेड़ को हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों के एक्शन के रूप में देखा जा रहा है। अभी तक मुठभेड़ में हताहतों या आतंकियों के मारे जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और ऑपरेशन जारी है।



















