अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, फायरिंग में चौकीदार घायल

अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, फायरिंग में चौकीदार घायल

Share
Link copied

चतरा में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस घटना में फायरिंग के दौरान चौकीदार रामप्रवेश यादव घायल हो गए। पुलिस ने छापेमारी अभियान के तहत कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन संदिग्ध अपराधी ने पुलिस पर गोलीबारी की। घायल चौकीदार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस को सूचना में मिली कि केवाल गांव में एक अपराधी हथियार के साथ घूम रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने अपराधी की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच अपराधी ने पुलिस को देखकर गोली चला दिया, जिसमें चौकीदार रामप्रवेश कुमार घायल हो गए। हालांकि पुलिस अपराधी को पकड़ने में कामयाब रही।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow