पाकिस्तानियों भारत छोड़ो नारे के साथ बीजेपी आज करेगी झारखंड के सभी जिलों में आक्रोश प्रदर्शन

पाकिस्तानियों भारत छोड़ो नारे के साथ बीजेपी आज करेगी झारखंड के सभी जिलों में आक्रोश प्रदर्शन

बीजेपी केंद सरकार के समर्थन में पाकिस्तानियों भारत छोड़ो आंदोलन के तहत सभी जिलों में आज प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगी। बीजेपी का कहना है कि पहलगाम आतंकी घटना के बाद केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में एकजुट होकर खड़ी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में आज भी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बीजेपी का कहना है कि भारत सरकार ने आतंकवाद का पोषक पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए अनेक कठोर निर्णय लिए हैं। इसी क्रम में गृह मंत्रालय भारत सरकार ने विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 3(1) के तहत प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए वीजा को निलंबित किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोच्चता देते हुए आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। पहलगाम आतंक न भूलेंगे, न माफ करेंगे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now