नक्सलियों की नजर विकास कार्यो के पैसों पर !

Share
Link copied

टीम दृष्टि

झारखंड में नक्सली अब सीधे विकास कार्यो के फंड पर नजर बनाने लगे है दरअसल नक्सली संगठन जेजेएमपी ने लातेहार और पलामू के ठेकेदार से 30 प्रतिशत लेस में टेंडर नहीं डालने की अपील की है. गौरतलब है की अब तक नक्सल इलाको में विकास कार्यो में कई नक्सली संगठन के लेवी लेने का मामला सामने आ चुका है अब सीधे सीधे ठेकेदारों टेंडर लेने में अपनी रुचि दिखा रहे है जानकारी के मुताबिक अगर ठेकेदार की कमाई नहीं होने पर इन्हें लेवी का रुपया आना कम हो गया है इसलिए ये नक्सली इन्हें ज्यादा रेट पर काम लेने की बात कर रहे है ताकि इनसे लेवी की रकम भी ज्यादा वसूली जा सके। मालूम हो कि इससे संबंधित प्रेस विज्ञप्ति जेजेएमपी उग्रवादी संगठन कर्मवीर के द्वारा जारी की गयी है. इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि लातेहार और पलामू के सभी ठेकेदार साथियों से अपील है कि आप सभी साथी ठेकेदार 30 प्रतिशत लेस में टेंडर ना डालें. और सभी लोग मिलकर बहिष्कार करे. जो पहले 10 प्रतिशत लेस टेंडर डाल रहे थे. उसको भी वापस करने की मांग करें.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow