हाथियों के झुंड ने खेत में लगी फसलों को किया बर्बाद.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : रांची से सटे नगड़ी इलाके में जंगली हाथियों के झुंड ने मंगलवार की रात गांव में घुसकर किसानों के धान के खेत मे जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने किसानों के खेत मे लगी करीब तीन एकड़ धान की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया है. खेत में लगे गोभी ,अदरक और कई तरह के फसल भी किए बर्बाद हाथियों के द्वारा किए गए फसल बर्बाद को लेकर कई किसानों को हुआ है नुकसान. जंगली हाथियों के आतंक से लोगों को करनी पड़ रही है कई तरह की समस्याओं का सामना, ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों के झुंड को भगाया गया. वहीं वन विभाग को ग्रामीणों ने सूचना का जानकारी दिया है.
गौरतलब है कि झारखंड में जंगली हाथियों का कहर ग्रामीण इलाकों में बदस्तूर जारी रहता है. वन विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद हाथी जान माल का नुकसान करते रहते हैं.

















