झारखण्ड को भाजपा ने समझ लिया है चारागाह, जनता देगी मुंहतोड़ जवाब.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर नेताओं का चुनावी दौरा जारी है। बेरमो विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की भी भ्रमण कर रहे हैं।

बुधवार को बेरमो विधानसभा के जरीडीह प्रखंड अंतर्गत आराजू पंचायत के ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए मांडर विधायक ने कहा कि 20 साल हुए झारखण्ड अलग राज्य बने हुए उसमें सबसे ज्यादा शासन भाजपा ने किया है। 17 साल तक भाजपा झारखण्ड की सत्ता में रही लेकिन झारखण्ड को जो मिलना चाहिए वो मिला नहीं। भाजपा ने लगातार झारखंड के अधिकारों का हनन किया है। प्रदेश के आदिवासी-मूलवासी युवाओं को ठगने का काम भाजपा करती रही है। भाजपा झूठे सपने दिखा कर वोट लेती है फिर सत्ता मिल जाने के बाद सब भूल जाती है। बेरमो की जनता इस उपचुनाव में भाजपा को पानी पिलाएगी तथा महागठबंधन प्रत्याशी अनूप सिंह को रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी बनाएगी।

मौके पर जगरनाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू, सिमडेगा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी तथा कांग्रेस नेता अकबर अंसारी, अफसर, पुनीत कुशवाहा, पंकज मुर्मू, सुशील हेम्ब्रम, राहुल टुडू, सोहन मांझी समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now