सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत.

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : नगर ऊंटारी -मुरीसेमर मुख्य मार्ग NH 75 पर यहां महदेइया मां नगीना शाही कॉलेज के निकट हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना आज बुधवार की है।

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक एक बाइक पे सवार हो कर गढ़वा से विंढमगंज जा रहे थे ट्रक से साइड लेने के दौरान पीछे बैठा युवक अनबैलेंस हो कर गिर गया और ट्रक के नीचे आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उधर घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये गढ़वा भेज दिया है। वहीं आयसर ट्रक को जब्त कर लिया है।  मृत युवक गढ़वा का बताया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow