मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दो विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने की शिष्टाचार भेंट
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दो विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने शिष्टाचार भेंट की।
सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के कुलपति प्रो० कुनुल कंदीर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की। यह भेंट शिष्टाचार मुलाकात के रूप में आयोजित की गई।
वहीं, दूसरी ओर आईसीएफएआई (ICFAI) विश्वविद्यालय, सिक्किम के कुलपति प्रो० जगन्नाथ पटनायक ने भी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
















