आदिवासी कल्याण योजनाओं की समीक्षा: मंत्री चमरा लिंडा ने दिए शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश

आदिवासी कल्याण योजनाओं की समीक्षा: मंत्री चमरा लिंडा ने दिए शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश

Share
Link copied

आदिवासी कार्य मंत्री श्री चमरा लिंडा ने आज रांची में विभागीय अधिकारियों के साथ आदिवासी कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और साइकिल वितरण योजनाओं के प्रभावी संचालन पर चर्चा हुई। मंत्री ने योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

शिक्षा पर विशेष ध्यान :  

मंत्री लिंडा ने अनुसूचित जनजाति के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उत्कृष्ट कोचिंग संस्थानों में प्रशिक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “गुणवत्तापूर्ण कोचिंग से आदिवासी युवा मुख्यधारा में आ सकेंगे।” साथ ही, मरंड. गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत विदेश में उच्च शिक्षा के लिए छात्रों का शीघ्र चयन करने पर जोर दिया।

साइकिल वितरण और रोजगार सृजन :

मंत्री ने राज्य सरकार की साइकिल योजना को तेजी से लागू करने और सभी जिलों में शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के प्रयासों को तेज करने की बात कही।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार :  

स्वास्थ्य क्षेत्र में 16 ग्रामीण कल्याण अस्पतालों के बेहतर प्रबंधन और संचालन के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

समयबद्ध समीक्षा का निर्देश :  

मंत्री ने अधिकारियों को सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा करने और क्रियान्वयन की गति बढ़ाने का निर्देश दिया ताकि योजनाओं का लाभ आदिवासी समुदाय तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

बैठक में विभागीय सचिव, आदिवासी कल्याण आयुक्त, और आदिवासी सहकारी विकास निगम के प्रबंध निदेशक उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow