सीआरपीएफ के वाहन पलटनें से 12 सीआरपीएफ जवान घायल.

गिरिडीह, दिनेश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : मधुबन थाना क्षेत्र के चैनपुर के पास सीआरपीएफ 154 बटालियन की बैन बकरी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 154 बटालियन के 12 सीआरपीएफ जवान घायल हो गए .

सीआरपीएफ के वाहन पलटनें से 12 सीआरपीएफ जवान घायल.

घटना की सूचना पर मधुबन पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को डुमरी के मीना जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर सभी घायल सीआरपीएफ के जवानों का इलाज चल रहा है. सभी जवान खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. फिलहाल घटना की सूचना पर सीआरपीएफ के वरीय पदाधिकारी भी मीना जनरल अस्पताल पहुंच चुके हैं तथा घायलों से हाल-चाल जान रहे हैं.

सीआरपीएफ के वाहन पलटनें से 12 सीआरपीएफ जवान घायल.

बताया जाता है कि सभी सीआरपीएफ जवान मधुबन कैंप से निमियाघाट सीआरपीएफ कैंप आ रहे थे, अचानक चैनपुर के पास रास्ते में एक बकरी आ गई जिसे बचाने के चक्कर में जवानो से भरे सीआरपीएफ सड़क में ही पलट गई.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now