दुमका और बेरमो विधानसभा सीट पर जीत हासिल करेगी कांग्रेस जेएमएम गठबंधन.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर : झारखंड में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. देवघर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस के वरीय नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि दुमका और बेरमो विधानसभा सीट पर जीत हासिल करेगी कांग्रेस जेएमएम गठबंधन.

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस के वरीय नेता सुबोध कांत सहाय आज बाबा बैधनाथ धाम देवघर पहुँचे. वहां पहुंचकर उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुमका और बेरमो विधानसभा सीट पर कांग्रेस जेएमएम गठबंधन भारी मतों से जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी दुमका और बेरमो उपचुनाव में जीत कर हेमन्त सरकार का तख्ता पलट का ख्वाब देख रही है जो कभी पूरा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि झारखंड की तर्ज पर बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनेगी. बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए घृणित राजनीति करने पर आतुर हो गई है, जल्द ही इसका सबक बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद एनडीए को पता चल जाएगा.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now