Rape

रांची में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: 3 साल की मासूम के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

रांची में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: 3 साल की मासूम के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची, 4 जुलाई 2025: झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी साढ़े तीन साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया। आरोपी, जिसकी पहचान ठाकुरगांव निवासी विकाश लोहरा (बदला हुआ नाम क्योंकि आरोपी चाचा है )के रूप में हुई है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, यह घटना 2 जुलाई 2025 की रात को हुई। आकाश लोहरा उस रात गांजे के नशे में धुत होकर घर लौटा था। देर रात, जब घर के सभी लोग गहरी नींद में थे, उसने मासूम बच्ची को उसके बिस्तर से उठाकर अपने पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसके माता-पिता जाग गए। बच्ची को खून से लथपथ देखकर परिजन स्तब्ध रह गए और उसे तुरंत रांची के रिम्स अस्पताल ले गए।

अस्पताल में इलाज से इनकार, फिर दर्ज हुई FIR
रिम्स में प्राथमिकी के बिना इलाज से इनकार किए जाने के बाद परिजनों ने ठाकुरगांव थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर रातु थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल, मासूम का इलाज रिम्स में चल रहा है, और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई और समाज में आक्रोश
ठाकुरगांव पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में गुस्से और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। लोग इस तरह की अमानवीय घटनाओं के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है कि पीड़िता को न्याय मिले। वैसे यह घटना न केवल रिश्तों की पवित्रता पर धब्बा है, बल्कि समाज में बढ़ती ऐसी वारदातों पर कठोर कानूनी और सामाजिक उपायों की जरूरत को भी उजागर करती है।

 

Share via
Share via