आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल.

Team Drishti.

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के शाहीघाट के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। आईईडी ब्लास्ट में दो जवानों के घायल होनें की खबर है। आईईडी ब्लास्ट करने के बाद नक्सलियों की ओर से फायरिंग भी की गई है. नक्सली हमले के बाद जिले के एसपी के साथ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के शाहीघाट में सर्च अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा जवानों को क्षति पहुंचाने के इरादे से आईडी विस्फोट किया गया जिसमें दो जवान घायल हो गए. नक्सलियों के हमले के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow