IMG 20201031 WA0005

बुंडू के एमएमसी क्लब में मां लखी पूजा की गई.

Bundu, Amit.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुंडू : पंच परगना क्षेत्र में लखी पूजा को लेकर बुधवार को भक्तों के भक्ति देखी गई। इसमें पूरे पंच परगना क्षेत्र के बुंडू, तमाड़, अड़की, सोनाहातू इलाकों में मां लखी की पूजा अर्चना की गई। जिसमें नगर पंचायत बुंडू के मिलन मंदिर क्लब में विशेष रुप से मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इसमें भक्तों को दर्शन से लेकर पूजा तक विशेष तैयारी की गई थी।

भक्तों को पूजा पंडाल में प्लास्टिक लाने की अनुमति नहीं दी गई। सभी को मिलन मंदिर क्लब की ओर से कपड़े की थैली से भोग दिया गया। मां की प्रतिमा के गुणगान करते हुए पिछले कई वर्षों से पूजा करते आ रहे पंडित अशोक कुमार चटर्जी ने बताया कि मां की पूजा इस वर्ष सरकार के दिशा निर्देश को मानते हुए भक्तों को सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए मास्क अनिवार्य रूप से लगवाकर पूजा करवा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस महामारी से लोगों को छुटकारा जल्द मिल जाए इसके लिए मां को कामना करेंगे।

Share via
Share via