20250724 221725

एचईसी के पुनरुद्धार पर केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी से भारतीय मजदूर संघ की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी से भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस), झारखंड प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस बैठक में हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी), रांची से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतिनिधिमंडल में बीएमएस झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, संगठन मंत्री बृजेश कुमार, प्रदेश मंत्री संतोष कुमार, आनंद साहू, और एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को एचईसी की समस्याओं से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसके आधार पर गहन चर्चा हुई।

मंत्री कुमारस्वामी ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार एचईसी के पुनरुद्धार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में लगातार उच्च स्तरीय बैठकें हो रही हैं और एचईसी के रिवाइवल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित करना और संस्था को पुनः कार्यशील बनाना है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जल्द ही ठोस और सकारात्मक कदम उठाएगी, जिससे न केवल एचईसी कर्मचारियों को राहत मिलेगी, बल्कि परिसर और उससे जुड़े परिवारों का भरोसा भी मजबूत होगा। बैठक के अंत में बीएमएस ने मंत्री से एचईसी परिसर का दौरा करने का आग्रह किया, जिसे मंत्री ने स्वीकार करते हुए शीघ्र दौरा करने का वादा किया।

Share via
Share via