झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने आज कांग्रेस भवन, रांची में नवनियुक्त अंतरिम प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर संगठन महासचिव मो. हसनैन आलम, प्रवक्ता जैतुन जॉन और कार्यालय प्रभारी गुलाम रब्बानी का अंगवस्त्र व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। समारोह का संचालन रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष हुसैन खान ने किया।
नवनियुक्त संगठन महासचिव मो. हसनैन आलम ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, झारखंड प्रभारी जीनल एनगाला और प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी का हृदय से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा, “पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा और अल्पसंख्यक कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।”
प्रवक्ता जैतुन जॉन ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। कार्यालय प्रभारी गुलाम रब्बानी ने कहा, “मैं अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान दूंगा।”
इस अवसर पर तनवीर आलम, अरशदुल कादरी, मो. सफार, गुलाम सरवर, मो. फैज आलम, जोया परवीन, मो. इश्तियाक, मो. आदिल, मो. फिरोज आलम सहित अन्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।


















