सिमडेगा में अवैध खनन पर सख्ती, जुलाई में 3.78 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली

सिमडेगा में अवैध खनन पर सख्ती, जुलाई में 3.78 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अवैध बालू और पत्थर खनन पर प्रभावी रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

जिला खनन पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि जुलाई 2025 में अवैध बालू खनन के चार और पत्थर खनन के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके तहत 3,78,66,400 रुपये की राजस्व वसूली की गई। उपायुक्त ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशानुसार नदियों से बालू उठाव पर रोक लगाने और सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अवैध खनन स्थलों, गैरमजरूआ भूमि और पुराने खनन पट्टा क्षेत्रों में पत्थर खनन की जांच व कार्रवाई के साथ-साथ संचालित खनन पट्टा क्षेत्रों का प्रशाखीय मापी कराने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने थाना प्रभारियों, खनन पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा।

बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बखला, सभी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow