20250803 125229

रांची में दिल दहलाने वाली घटना: मां और दो बच्चों ने की सामूहिक आत्महत्या

रांची में दिल दहलाने वाली घटना: मां और दो बच्चों ने की सामूहिक आत्महत्या

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची, 3 अगस्त : झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा इलाके में एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक मां और उनके दो बच्चों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 34 वर्षीय संयुक्ता सिंह और उनके बच्चों आरव और आराध्या के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना लटमा में एक फ्लैट में हुई, जहां संयुक्ता अपने बच्चों के साथ रहती थीं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद सामने आया है। संयुक्ता का अपने पति बृजेश सिंह के साथ रिश्ता तनावपूर्ण था, और दोनों का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था। पड़ोसियों के अनुसार, संयुक्ता आर्थिक संकट से जूझ रही थीं। उनका फ्लैट बैंक में गिरवी था, और बच्चों की स्कूल फीस भी नहीं भर पा रही थीं।

शनिवार रात और रविवार सुबह फ्लैट का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइंग रूम में तीनों के शव बरामद किए। जगन्नाथपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

बृजेश सिंह, जो पिछले तीन साल से औरंगाबाद में रह रहे थे, को सूचना मिलने के बाद रांची पहुंचे। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में शोक और सवालों की लहर पैदा कर दी है। पुलिस आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच को और गहरा कर रही है।

 

Share via
Share via