सड़क दुर्घटना में युवक की मौत.

Share
Link copied

Giridih, Dinesh.

गिरिडीह : डुमरी प्रखंड अंतर्गत रांगामाटी पंचायत के गट्टीगढ़ा गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के बाईपास सड़क पर हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना रविवार के लगभग 12:00 बजे निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान सरिया प्रखंड के ग्राम चिचाकी प्रतापपुर निवासी वेनी महतो का 23 वर्षीय पुत्र राजेंद्र महतो के रूप में की गई। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान इसी प्रखंड के चीचाकी पिपराडीह निवासी स्वर्गीय रूपलाल महतो का 30 वर्षीय पुत्र सुरेश महतो के रूप में की गई।

जानकारी के अनुसार दोनों दोनों साथ साथ पढ़ाई करते हुए इलेक्ट्रिशियन का काम करता था दोनों लोग अपने गांव चिचाकी से बुलेट बाइक पर सवार होकर साउंड सिस्टम खरीदने के लिए धनबाद जा रहे थे । इसी बीच सड़क निर्माण कंपनी दिलीप बिल्डकॉन का हाईवा मिट्टी लेकर उपरोक्त स्थान पर मिट्टी गिराने जा रही हायवा तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर राजेंद्र महतो की मौत हो गई। जबकि घायल सुरेश महतो को डुमरी रेफरल अस्पताल में 108 के माध्यम से पहुंचा कर भर्ती कराया गया जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। वही निमियांघाट थाना प्रभारी विकास पासवान को घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच करते हुए हाईवा एवं बाइक को अपने कब्जे में ले लिया वही मृतक के शव पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी वही घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे जहां मृतक के शव को देखकर रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow