UP के औरैया में रक्षाबंधन के दिन चचेरी बहन से पहले राखी बंधवाई उसके बाद दुष्कर्म कर सबूत को छिपाने के लिए किया यह सनसनीखेज काम…
UP के औरैया में रक्षाबंधन के दिन चचेरी बहन से पहले राखी बंधवाई उसके बाद दुष्कर्म कर सबूत को छिपाने के लिए किया यह सनसनीखेज काम…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रक्षाबंधन के दिन की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 33 वर्षीय सुरजीत सक्सेना पर अपनी 14 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।
घटना 9 अगस्त को हुई, मीडिया रिपोर्ट्स ले मुताबिक जब सुरजीत ने अपनी चचेरी बहन से पहले राखी बंधवाई । कुछ घंटे बाद उसने बहन के साथ रेप किया फिर मामले को आत्महत्या का रंग देने की कोशिश की। उस समय पीड़िता की मां और बहनें नोएडा गई हुई थीं। अगले दिन, 10 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली और जांच शुरू हुई। मौके पर खून के धब्बे देखकर पुलिस को आत्महत्या की कहानी पर शक हुआ। पूछताछ के दौरान सुरजीत का व्यवहार संदिग्ध पाया गया, क्योंकि वह परिवारवालों को जवाब देने से रोक रहा था।
औरैया के SP अभिजीत आर शंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। 12 अगस्त को सुरजीत को हिरासत में लिया गया, जहां उसने अपना अपराध कबूल किया। उसने बताया कि घटना के समय वह नशे में था। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

















