20250817 221116

बरही में पुलिस ने जब्त की 102 किलो डोडा, तस्कर फरार, वरना कार बरामद

बरही : रविवार को बरही पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 102 किलोग्राम डोडा के साथ एक सफेद रंग की वरना कार (पंजीयन संख्या UP70CY-9444) जब्त की। इस कार्रवाई में तस्कर मौके से फरार हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक को सुबह करीब 9:40 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद वरना कार में संदिग्ध वस्तु लोड की गई है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही और थाना प्रभारी बरही के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने पु.अ.नि. हरेन्द्र कुमार सिंह और सशस्त्र बल के साथ बरही चौक पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।

सुबह 10:05 बजे उक्त वरना कार बरही चौक पर दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर कार को तेजी से गया रोड की ओर भगा लिया। पुलिस ने पीछा किया तो चालक ने घबराहट में वाहन को हरिनगर गली में खड़ा कर लॉक किया और फरार हो गया।

पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से बरही थाना लाया और विधिवत तलाशी ली। तलाशी में कार से सात बोरे में भरा 102 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ। इस मामले में वाहन चालक, वाहन मालिक और तस्कर के खिलाफ बरही थाना में कांड संख्या 299/2025 दर्ज की गई है। प्राथमिकी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(c), 22(c), और 29 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Share via
Share via