Godda: Suspicious death of a laborer at an under-construction 300-bed hospital; police investigating.

गोड्डा: निर्माणाधीन 300 बेड अस्पताल में मजदूर की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Godda: Suspicious death of a laborer at an under-construction 300-bed hospital; police investigating.
Godda: Suspicious death of a laborer at an under-construction 300-bed hospital; police investigating.

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआरा स्थित निर्माणाधीन 300 बेड अस्पताल परिसर में गुरुवार को एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

मृतक की पहचान बोकारो जिले के गोमिया गांव निवासी 28 वर्षीय विनोद कुमार महतो के रूप में हुई है। वह पच्चु महतो के पुत्र थे और अस्पताल निर्माण कार्य में मिलर गाड़ी के ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि कार्य के दौरान वह अचानक अचेत होकर गिर पड़े, जिसके बाद अन्य मजदूरों ने उन्हें तत्काल महागामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केशरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, अंचलाधिकारी डॉ. खगेन महतो, पुलिस निरीक्षक उपेंद्र महतो तथा थाना प्रभारी मनोज पाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

RKDF
advertisement

परिजनों और सहकर्मियों के अनुसार, विनोद कुमार महतो करीब 20 दिन पहले ही यहां काम करने आए थे। उनकी शादी को भी महज चार महीने हुए थे, जिससे घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा कि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अन्य कारण सामने आते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मजदूर की असामयिक मौत के बाद निर्माण स्थल पर कुछ समय के लिए कामकाज भी प्रभावित रहा और साथी श्रमिकों में शोक का माहौल देखा गया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now