मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से SAIL के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने की शिष्टाचार मुलाकात

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री और SAIL के अधिकारियों के बीच विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।

मुलाकात के अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के निदेशक-प्रभारी प्रिय रंजन तथा सेल (खनन) के अधिशासी निदेशक वी. मानवटी भी उपस्थित थे। यह भेंट शिष्टाचार के तौर पर संपन्न हुई।
















