सेल के निदेशक ने बोकारो स्टील प्लांट का किया दौरा।

सेल के निदेशक ने बोकारो स्टील प्लांट का किया दौरा।

Share
Link copied

सेल के निदेशक ने बोकारो स्टील प्लांट का किया दौरा, महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ और हितधारकों से संवाद।

SAIL Director visited Bokaro Steel Plant
SAIL Director visited Bokaro Steel Plant

बोकारो:स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निदेशक (कार्मिक) के.के. सिंह ने आज बोकारो स्टील प्लांट के अपने दो दिवसीय दौरे का समापन किया. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया और विभिन्न हितधारकों के साथ संवाद स्थापित कर संगठन की प्रगति को नई दिशा दी.
इस दौरे की शुरुआत बीएसएल में ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट (एचसीएम) सिस्टम के शुभारंभ और इसकी सफल “गो-लाइव” के साथ हुई. इस उद्घाटन के बाद, श्री सिंह ने विभिन्न ट्रेड यूनियनों और अन्य हितधारकों के साथ बैठक कर सहयोगात्मक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया.
बोकारो निवास लॉन क्षेत्र में, श्री सिंह ने बोकारो हाफ मैराथन 2025 के लिए एकीकृत पंजीकरण की शुरुआत की, जो स्वास्थ्य, फिटनेस और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करता है. इसके बाद उन्होंने बीएसएल के कुछ प्रमुख उत्पादन विभाग यथा कोक ओवन, एसएमएस-न्यू, हॉट स्ट्रिप मिल और कोल्ड रोलिंग मिल-3 का दौरा कर इन इकाइयों का जायज़ा लिया.
कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए, उन्होंने कहा की सेक्टर 9 स्थित प्रज्ञान केंद्र सीसीबीसी में सेफ्टी ट्रेनिंग के मॉडल इक्विप्मेंट एरिया का उदघाटन किया गया है.
अधिकारियों के साथ विस्तृत संवाद किया और संगठन के दीर्घकालिक लक्ष्यों के अनुरूप मानव संसाधन नीतियों को तैयार करने पर चर्चा की. इस बैठक में बीएसएल के निदेशक प्रभारी बी के तिवारी, अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक और अन्य वरीय अधिकारी भी शामिल हुए.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow