दो युवकों की हत्या मामले में पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार.

Share
Link copied

Team Drishti.

गुमला : सिसई थाना क्षेत्र के मतला पहाड़ के पास फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले बिहार के दो युवकों की हत्या मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने श्यामलाल उरांव, संदीप उरांव, पवन उरांव, सलेंद्र उरांव और सावना उरांव को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के अनुसार, फेरी वालों से एक साड़ी खरीदने पर उसके अंदर से चार कूपन निकला। दो कूपन में इमरजेंसी लाइट, एक में हॉट पॉट लंच बॉक्स और एक में एलसीडी टीवी निकला। आरोपियों ने युवकों से टीवी मांगी तो उन्होंने इंकार कर दिया। इसी बात पर विवाद हुआ और उनकी हत्या कर दी गई।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow