रामगढ़ के खिलाड़ी प्रतिभावान है, सवारने की है जरुरत : खेल पदाधिकारी
रामगढ़ : आकाश/अशोक.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामगढ़ : अनुमण्डल परिसर स्थित जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय में सोमवार को पूर्व जिला खेल पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह ने नवपदस्थापित जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी को पदभार सौंपा। इस अवसर पर पूर्व जिला खेल पदाधिकारी श्री कोड़ाह ने नव पदस्थापित जिला खेल पदाधिकारी को बधाई। मनीष कुमार सिंह प्रभारी लिपिक, जिला खेल कार्यालय, कुमार निशांत, निशांत निखिल अनुमंडल कार्यलय में उपस्थित थे। जिला खेल कार्यालय के कर्मियों ने नवपदस्थापित जिला खेल पदाधिकारी का स्वागत और अभिनंदन किए।
जिला खेल पदाधिकारी के पदस्थापना से रामगढ़ जिला में खेल का विकास तीव्र गति से होगा। कार्यालय कर्मी एवं प्रशिक्षक ने नवपदस्थापित जिला खेल पदाधिकारी का सहयोग करने और रामगढ़ जिला को खेल के क्षेत्र में झारखंड के अव्वल बनाने का अह्वान किया गया। वही जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि खेल व खिलाडि़यों को मजबूती प्रदान करने के लिए वे विशेष ध्यान देंगे। कहा कि रामगढ़ जिला में प्रतिभावान खिलाडि़यों की कमी नहीं है, जरूरत हैं उन्हें निखारने और सवारने की। उनकी कोशिश होगी कि रामगढ़ के खिलाड़ी पूर्व की तरह अधिक से अधिक संख्या में राज्य स्तर के साथ -साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले खेलों में भाग लेकर रामगढ़ सहित झारखंड का परचम पूरे देश में लहराए।

















