20250905 090036

चक्रधरपुर के सोनाखान स्टेशन के पास ट्रेन की टक्कर से घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत

चक्रधरपुर रेल मंडल के सागरा और सोनाखान रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार सुबह भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर चोटों के कारण हाथी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बाद वन विभाग और रेलवे की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल हाथी को रेस्क्यू किया और ट्रेन के वैगन में लादकर सागरा स्टेशन लाया गया। वहां वन विभाग की मेडिकल टीम ने हाथी को बचाने के लिए यथासंभव प्रयास किए, लेकिन गंभीर चोटों के कारण हाथी की जान नहीं बचाई जा सकी।

इस घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय से डीआरएम तरुण हुरिया वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

घायल हाथी के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने के कारण डाउन रेलवे ट्रैक पर कई घंटों तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। रेलवे और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद ट्रैक को खाली कराया गया, और अब ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया है।

Share via
Share via