हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस सिलेंडर चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, 6 सिलेंडर बरामद
हजारीबाग पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र में हुई गैस सिलेंडर चोरी की घटना में बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 04 अगस्त 2025 को सिंघरावाँ स्थित सत्यनाम भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी के गोदाम से गैस सिलेंडर और अन्य सामानों की चोरी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी गए 6 गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) बरामद किए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चौपारण थाना में दयानिधि, पिता झगरु यादव, निवासी तेतरचक, थाना ईटखोरी, जिला चतरा द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 222/25, दिनांक 07 अगस्त 2025 को धारा 341(1)/303(2) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
इस दल ने गहन जांच और छापामारी अभियान चलाकर दिनांक 04 सितंबर को तीन अभियुक्तों ओम कुमार (25 वर्ष), इलियास अंसारी (25 वर्ष), और विजय गुप्ता (54 वर्ष) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गए 6 गैस सिलेंडर बरामद किए गए।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान जारी है।

















