दिल्ली में बंधु तिर्की की मुकुल वासनिक से मुलाकात, झारखंड दौरे का दिया निमंत्रण

नई दिल्ली : झारखंड के पूर्व मंत्री, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य।बंधु तिर्की ने दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक से शिष्टाचार भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान संगठन सृजन, सुदृढ़ीकरण और राजनीतिक रणनीतियों पर गहन और सार्थक चर्चा हुई। श्री तिर्की ने श्री वासनिक को झारखंड दौरे के लिए आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। दोनों नेताओं ने अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया।


















