20250925 213620

राज्यपाल ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज बूटी मोड़ में महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

उद्घाटन समारोह में राज्यपाल ने पंडाल की भव्यता और आयोजकों की भक्ति और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा, “दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि नारी शक्ति, साहस और न्याय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म, करुणा और सद्भावना जैसे मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।”

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

राज्यपाल ने माँ दुर्गा से झारखंड के लोगों के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की। इस वर्ष महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति के पंडाल की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है, जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Banner Hoarding

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Share via