सिमडेगा की बेटी प्रीति लकड़ा ने स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास, झामुमो ने किया जोरदार स्वागत

सिमडेगा की बेटी प्रीति लकड़ा ने स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास, झामुमो ने किया जोरदार स्वागत

Share
Link copied

सिमडेगा की बेटी प्रीति लकड़ा ने स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास, झामुमो ने किया जोरदार स्वागत

शंभू कुमार सिंह 

झारखंड : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सक्रिय सदस्य इसदोर लकड़ा की बेटी प्रीति लकड़ा ने 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर सिमडेगा जिले और पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। केरसई, गढ़बासेन की रहने वाली प्रीति एक गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस प्रतियोगिता में 10 राज्यों के 621 एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें प्रीति ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

सिमडेगा की बेटी प्रीति लकड़ा ने स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास, झामुमो ने किया जोरदार स्वागत

प्रीति के इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सिमडेगा में उनके स्वागत में उत्साह का माहौल रहा। अपराह्न बस पड़ाव पर पहुंचने पर झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कांडुलना ने अपने सहयोगियों के साथ प्रीति का पुष्प गुच्छ और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल कांडुलना ने कहा, “प्रीति ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल सिमडेगा, बल्कि पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। हमें उन पर गर्व है।”

सिमडेगा की बेटी प्रीति लकड़ा ने स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास, झामुमो ने किया जोरदार स्वागत

झामुमो परिवार की ओर से प्रीति लकड़ा और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य नोवस केरकेट्टा, फिरोज अली, संजू डांग, पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर डांग, पूर्व केंद्रीय सदस्य मो. शाहिद, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, जिला संगठन सचिव कल्याण मिंज, क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेंद्र साहू, फुलकुवारी समद, मो. रूफी, संजय कुमार सिंह के साथ-साथ प्रीति के पिता, भाई और कई शुभचिंतक उपस्थित रहे।

सिमडेगा की बेटी प्रीति लकड़ा ने स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास, झामुमो ने किया जोरदार स्वागत

प्रीति की इस उपलब्धि ने न केवल उनके गांव गढ़बासेन, बल्कि पूरे सिमडेगा जिले को गौरव का अवसर प्रदान किया है। उनकी इस सफलता से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और प्रेरणा बढ़ने की उम्मीद है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow