20250924 081015

झारखंड में आज बारिश का दौर जारी, रांची समेत पूरे राज्य में येलो अलर्ट

SNSP Meternal Poster page 001

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 26 सितंबर तक पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। रांची सहित संताल परगना, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू और लातेहार जैसे जिलों में येलो अलर्ट लागू है।

Banner Hoarding

रांची में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की गति 30-40 किमी/घंटा तक हो सकती है, जबकि आर्द्रता का स्तर 80-90 प्रतिशत तक रहेगा। बारिश की संभावना 70-80 प्रतिशत है, जिससे शहर में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो उत्तर और मध्य झारखंड में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। तापमान 22-28 डिग्री सेल्सियस और तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिणी और पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा संभव। तापमान 23-29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं संताल परगना डिवीजन में भारी बारिश की चेतावनी है, तापमान 23-27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

Share via
Share via