20250927 205713

रांची पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार, 29.20 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची एसएसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रांची पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रांची एसपी के मार्गदर्शन और सदर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम ने मनन विद्या स्कूल के पास से तीन व्यक्तियों को ब्राउन सुगर की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान विक्रम नायक (27 वर्ष, रामगढ़), महेश कुशवाहा उर्फ सनोज दांगी (24 वर्ष, चतरा), और अमर लकड़ा (24 वर्ष, लातेहार) के रूप में हुई है। इनके पास से 29.20 ग्राम ब्राउन सुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, तीन स्मार्ट मोबाइल फोन, एक पल्सर 220 मोटरसाइकिल, 2500 रुपये नकद, और 200 ग्राम का एक बाट बरामद किया गया।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे चतरा से ब्राउन सुगर लाकर छोटे-छोटे पुड़ियों में पैक करते थे और इसे रामगढ़ व राँची के विभिन्न क्षेत्रों में 500-700 रुपये प्रति पुड़िया की दर से बेचते थे।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

इस मामले में सदर थाना में कांड संख्या 470/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 21(b)/22(b)/32 NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई दिनांक 26 सितंबर 2025 को की गई।

Banner Hoarding

Share via
Share via