झारखंड में बनेगा पहला टाइगर सफारी, लातेहार के पुटूवागढ़ में प्रस्तावित प्रोजेक्ट

झारखंड में बनेगा पहला टाइगर सफारी, लातेहार के पुटूवागढ़ में प्रस्तावित प्रोजेक्ट

Share
Link copied

झारखंड में बनेगा पहला टाइगर सफारी, लातेहार के पुटूवागढ़ में प्रस्तावित प्रोजेक्ट

रांची : झारखंड में पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में लातेहार जिले के पुटूवागढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित टाइगर सफारी प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन देखा। यह प्रोजेक्ट झारखंड का पहला टाइगर सफारी होगा, जो पलामू टाइगर रिजर्व के बाहर बेतला नेशनल पार्क के निकट बनाया जाएगा।

झारखंड में बनेगा पहला टाइगर सफारी, लातेहार के पुटूवागढ़ में प्रस्तावित प्रोजेक्ट

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह परियोजना न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि डाल्टनगंज, बरवाडीह और मंडल डैम जैसे क्षेत्रों के स्थानीय ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए अवसर भी सृजित करेगी। यह प्रोजेक्ट पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के इको टूरिज्म सर्किट, जो नेतरहाट, बेतला, केचकी से लेकर मंडल डैम तक विस्तारित है, को और मजबूत करेगा।

झारखंड में बनेगा पहला टाइगर सफारी, लातेहार के पुटूवागढ़ में प्रस्तावित प्रोजेक्ट

पर्यटकों के लिए होगा आकर्षण का केंद्र

टाइगर सफारी के निर्माण से पर्यटकों को बाघों और अन्य वन्यजीवों को करीब से देखने का अनूठा अवसर मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना की स्थापना सभी निर्धारित मानकों का पालन करते हुए की जाएगी। इससे क्षेत्र के समग्र विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी और पर्यटन के क्षेत्र में झारखंड की पहचान और मजबूत होगी।

झारखंड में बनेगा पहला टाइगर सफारी, लातेहार के पुटूवागढ़ में प्रस्तावित प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रोजेक्ट से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को इसे समयबद्ध और प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परियोजना से स्थानीय समुदाय को अधिकतम लाभ मिलना चाहिए।

झारखंड में बनेगा पहला टाइगर सफारी, लातेहार के पुटूवागढ़ में प्रस्तावित प्रोजेक्ट

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वाइल्डलाइफ) परितोष उपाध्याय, पलामू टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एस.आर. नाटेश, उप निदेशक प्रजेश जेना, कंसल्टेंट अशफाक अहमद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

झारखंड में बनेगा पहला टाइगर सफारी, लातेहार के पुटूवागढ़ में प्रस्तावित प्रोजेक्ट

झारखंड में बनेगा पहला टाइगर सफारी, लातेहार के पुटूवागढ़ में प्रस्तावित प्रोजेक्ट

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow