लोहरदगा में 168 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, फोर्ड कार जब्त

लोहरदगा में 168 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, फोर्ड कार जब्त

लोहरदगा में 168 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, फोर्ड कार जब्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोहरदगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 168 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कुड़ू थाना क्षेत्र के चांपी चेकपोस्ट के पास की गई, जहां एक फोर्ड कार (रजि. नं. JH01BP13556) से गांजा बरामद किया गया।

लोहरदगा में 168 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, फोर्ड कार जब्त

पुलिस को सूचना मिली थी कि झारसुगड़ा, ओडिशा से लोहरदगा होते हुए बिहार की ओर जाने वाली एक फोर्ड कार में अवैध गांजा की तस्करी हो रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुड़ू थाना प्रभारी और लोहरदगा पुलिस को चांपी चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग का निर्देश दिया गया। चेकिंग के दौरान उक्त कार तेजी से भागने की कोशिश करने लगी और चंदवा की ओर भाग निकली। पुलिस ने पीछा किया, जिसके दौरान लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग पर चांपी के पास कल्वा ढोड़ा के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे कच्ची नाली को पार करते हुए एक पेड़ से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई।

लोहरदगा में 168 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, फोर्ड कार जब्त

पुलिस ने कार में सवार दो व्यक्तियों, अमीष कुमार लाल (19 वर्ष, पिता संजय लाल, बेलपहाड़, झारसुगड़ा, ओडिशा, स्थायी पता: नरौला, ओबरा, औरंगाबाद, बिहार) और आकाश राय (19 वर्ष, पिता ओसियर राय, बेलपहाड़, झारसुगड़ा, ओडिशा, स्थायी पता: पिरौना, छपरा, बिहार) को हिरासत में लिया। कुड़ू अंचलाधिकारी की उपस्थिति में कार से 168 किलोग्राम अवैध गांजा और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

लोहरदगा में 168 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, फोर्ड कार जब्त

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now