20251018 210218

धनतेरस के साथ त्योहारों का आगमन, सीएम हेमंत सोरेन ने मइयां सम्मान योजना से बढ़ाई महिलाओं की खुशी

20251018 210218

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनतेरस के साथ त्योहारों का आगमन, सीएम हेमंत सोरेन ने मइयां सम्मान योजना से बढ़ाई महिलाओं की खुशी


रांची, 18 अक्टूबर : झारखंड में त्योहारों का मौसम धनतेरस से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर राज्य की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले दिवाली, काली पूजा, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ पर्व जैसे पर्वों के उमंग को कई गुना बढ़ाने के लिए मइयां सम्मान योजना की राशि सभी पात्र लाभुकों के खातों में भेजी जा रही है।

मुख्यमंत्री सोरेन ने अपने संदेश में कहा, “ये सब त्योहार आप सभी अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी मनाएं, आप सभी स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवारों में समृद्धि लाने का माध्यम भी बनी हुई है।

राज्य सरकार की इस पहल से लाखों महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान आ रही है, जो त्योहारों की रौनक को और निखार रही है। जाहिर है मइयां सम्मान योजना के तहत वर्तमान में महिलाओं को मासिक 2500 रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है, जिसकी पांचवीं किस्त हाल ही में 6 जनवरी 2025 को ट्रांसफर की गई थी। इस योजना से करीब 56 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं, और बजट 2025 में इसके लिए 13,363 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से अपील की कि वे इन त्योहारों को प्रेम, एकता और सौहार्द के साथ मनाएं।झारखंड सरकार की यह पहल नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो राज्य की आधी आबादी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर केंद्रित है। सभी से आह्वान है कि पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

Share via
Share via