भगवान चित्रगुप्त की प्रेरणा से राष्ट्रहित में सदैव समर्पित हैं कायस्थ : ABKM (chitragupta Puja)
रिर्पोट : विजय दत्त पिंटू
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!16 अप्रैल को विश्व में पहली बार आयोजित होने जा रही चित्रगुप्त अवतरण दिवस समारोह में शामिल होंगे कायस्थ महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के सिन्हा व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय
रांची : आज 14 अप्रैल को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा बिहार क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें डॉ.अजीत सहाय, डॉ. प्रणव कुमार बब्बू, संजय सहाय ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त की प्रेरणा से कायस्थ समाज राष्ट्रहित में सदैव समर्पित हैं । पहली बार वैश्विक स्तर पर आयोजित होने जा रही इस कार्यक्रम में भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के अवतरण दिवस पर सम्पूर्ण विश्व में और साथ ही साथ झारखंड की राजधानी रांची समेत प्रदेश के सभी 24 जिलों में समारोह आयोजित कर भगवान चित्रगुप्त पूजा ( chitragupta पूजा )अर्चना की जायेगी।
पंचायत चुनाव (Panchayat Election) में खर्च होंगे एक अरब सैंतालीस करोड़ छियासी लाख बयानवे हजार रुपये

19 गांव को पंचायत में शामिल नहीं होने पर विस्थापितों (displaced) ने किया ग्रामीण विकास मंत्री का जमकर विरोध
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा होंगे जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद सुबोधकांत सहाय करेंगे. इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से जुड़े राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय अधिकांश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.
आज इस अवसर पर मुकेश कुमार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा) राकेश रंजन बबलू, निर्मल रंजन, संजय सिन्हा, विजय दत्त पिंटू, डॉ.ए.के.लाल, उपेंद्र कुमार बबलू, सूरज सिन्हा, ज्योति सिन्हा, अशोक सिन्हा, प्रो. प्रकाश वर्मा, आलोक सिन्हा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Chitragupta Puja


















