AIMIM प्रत्याशी मो. कलाम उद्दीन की नामांकन के ठीक बाद गिरफ्तारी, हार्ट अटैक के बाद PMCH में भर्ती

AIMIM प्रत्याशी मो. कलाम उद्दीन की नामांकन के ठीक बाद गिरफ्तारी, हार्ट अटैक के बाद PMCH में भर्ती

AIMIM प्रत्याशी मो. कलाम उद्दीन की नामांकन के ठीक बाद गिरफ्तारी, हार्ट अटैक के बाद PMCH में भर्ती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहानाबाद : बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रत्याशी और नगर परिषद जहानाबाद के पूर्व उपाध्यक्ष मो. कलाम उद्दीन को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में आरोपी हैं, जिसका केस काको थाने में दर्ज है।

AIMIM प्रत्याशी मो. कलाम उद्दीन की नामांकन के ठीक बाद गिरफ्तारी, हार्ट अटैक के बाद PMCH में भर्ती

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही कलाम उद्दीन के समर्थक आक्रोशित हो उठे। उन्होंने थाने के बाहर हंगामा किया और नारेबाजी की, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया।

AIMIM प्रत्याशी मो. कलाम उद्दीन की नामांकन के ठीक बाद गिरफ्तारी, हार्ट अटैक के बाद PMCH में भर्ती

गिरफ्तारी के बाद कलाम उद्दीन को सदर थाने ले जाया गया, जहां अचानक उन्हें हार्ट अटैक हो गया। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों ने उन्हें आनन-फानन सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर कर दिया। वर्तमान में वे PMCH में भर्ती हैं, और डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन निगरानी में रखा गया है।

AIMIM प्रत्याशी मो. कलाम उद्दीन की नामांकन के ठीक बाद गिरफ्तारी, हार्ट अटैक के बाद PMCH में भर्ती

यह घटना विधानसभा चुनाव के संदर्भ में AIMIM के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश का हिस्सा हो सकती है, जबकि पुलिस का दावा है कि यह पुराने मामले में लंबित वारंट के आधार पर की गई है। समर्थकों ने मांग की है कि कलाम उद्दीन को तुरंत मेडिकल बेल दी जाए।

AIMIM प्रत्याशी मो. कलाम उद्दीन की नामांकन के ठीक बाद गिरफ्तारी, हार्ट अटैक के बाद PMCH में भर्ती

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now