दीपावली की रात जुए के अड्डे में युवक की गोली मारकर हत्या, पूर्व अपराधी था मृतक

दीपावली की रात जुए के अड्डे में युवक की गोली मारकर हत्या, पूर्व अपराधी था मृतक

दीपावली की रात जुए के अड्डे में युवक की गोली मारकर हत्या, पूर्व अपराधी था मृतक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत मुडामु गांव में दीपावली की रात एक युवक की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर क्रूर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सोमा उरांव के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर जुआ और आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता था। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

दीपावली की रात जुए के अड्डे में युवक की गोली मारकर हत्या, पूर्व अपराधी था मृतक

घटना शनिवार रात लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। गांव के जुए के अड्डे में जुए का दांव चल रहा था, जिसमें सोमा उरांव भी सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहा था। तभी एक अज्ञात युवक दोनों हाथों में पिस्टल लहराते हुए अचानक वहां पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के सोमा पर करीब से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगते ही सोमा उरांव मौके पर ही जमींन पर ढेर हो गया।

दीपावली की रात जुए के अड्डे में युवक की गोली मारकर हत्या, पूर्व अपराधी था मृतक

सूचना मिलते ही बेड़ो थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोमा उरांव पूर्व में दो हत्या के मामलों में जेल जा चुका था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह पुरानी दुश्मनी या जुए से जुड़े विवाद का नतीजा हो सकता है।

दीपावली की रात जुए के अड्डे में युवक की गोली मारकर हत्या, पूर्व अपराधी था मृतक

पुलिस ने घटनास्थल से खोखे और अन्य सुराग बरामद किए हैं। फिलहाल कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

दीपावली की रात जुए के अड्डे में युवक की गोली मारकर हत्या, पूर्व अपराधी था मृतक

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now