पुलिस स्मृति दिवस 2025: झारखण्ड में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस 2025: झारखण्ड में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस 2025: झारखण्ड में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-1 रांची परिसर के परेड मैदान में आज “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस समारोह में झारखण्ड राज्य, देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों और पारा मिलिट्री फोर्स के शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस स्मृति दिवस 2025: झारखण्ड में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर वाहिनी परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों की याद में सम्मान स्वरूप पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों और पारा मिलिट्री फोर्स के 191 पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति दी। इनमें झारखण्ड पुलिस के आरक्षी 361 सुनिल धान भी शामिल हैं, जिन्होंने 12 अप्रैल 2025 को चाईबासा जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी गाँव के जंगल में भाकपा माओवादियों द्वारा किए गए IED विस्फोट में वीरगति प्राप्त की। यह घटना जिला बल, कोबरा 203, सीआरपीएफ और झारखण्ड जगुआर की संयुक्त विशेष छापामारी अभियान के दौरान हुई।

पुलिस स्मृति दिवस 2025: झारखण्ड में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

“पुलिस स्मृति दिवस परेड” के माध्यम से सभी वीर शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर झारखण्ड पुलिस ने शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके साथ हमेशा खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

पुलिस स्मृति दिवस 2025: झारखण्ड में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now