20251023 223700

दिल्ली में पहली बार 29 अक्टूबर को हो सकती है कृत्रिम बारिश, प्रदूषण से निपटने की बड़ी पहल

SNSP Sickle Cell Poster 1 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पहली बार कृत्रिम बारिश कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुराड़ी क्षेत्र में विशेषज्ञों द्वारा किए गए सफल क्लाउड सीडिंग टेस्ट के बाद सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सीएम ने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा, तो 29 अक्टूबर को दिल्ली में पहली कृत्रिम बारिश होगी, जिसका उद्देश्य राजधानी की हवा को स्वच्छ करना और पर्यावरण को संतुलित करना है।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1 1

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “दिल्ली में पहली बार क्लाउड सीडिंग के माध्यम से कृत्रिम वर्षा कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज विशेषज्ञों द्वारा बुराड़ी क्षेत्र में इसका सफल परीक्षण किया गया है। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अक्टूबर को बादलों की उपस्थिति की संभावना जताई है। यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो 29 अक्टूबर को दिल्ली पहली कृत्रिम बारिश का गवाह बनेगी।”

SNSP Meternal Poster 1

उन्होंने आगे कहा, “यह पहल न सिर्फ तकनीकी दृष्टि से ऐतिहासिक है, बल्कि दिल्ली में प्रदूषण से निपटने का एक वैज्ञानिक तरीका भी स्थापित करेगी। सरकार का उद्देश्य इस नवाचार के माध्यम से राजधानी की हवा को स्वच्छ और वातावरण को संतुलित बनाना है।” सीएम ने इस प्रयास को सफल बनाने के लिए कैबिनेट सहयोगी मनर्जिंदर सिंह सिरसा और सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1 1

मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 अक्टूबर के बीच बादलों की मौजूदगी की संभावना है, जो क्लाउड सीडिंग के लिए अनुकूल स्थिति प्रदान कर सकती है। यह तकनीक प्रदूषण के कणों को हवा से हटाने में मदद करती है, जिससे दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1 1

यह कदम दिल्ली सरकार की पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण से निपटने की दिशा में एक अभिनव पहल माना जा रहा है। दिल्लीवासियों को अब 29 अक्टूबर का इंतजार है, जब यह ऐतिहासिक प्रयोग हकीकत में बदल सकता है।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 1 1

Share via
Share via