बुंडू में छठ महापर्व से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज, एसडीएम ने घाटों का किया निरीक्षण

बुंडू में छठ महापर्व से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज, एसडीएम ने घाटों का किया निरीक्षण

रांची/बुंडू : छठ महापर्व की तैयारियां बुंडू में जोर-शोर से चल रही हैं। नगर पंचायत और प्रशासन की टीम घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों में जुटी हुई है। इसी क्रम में एसडीएम किष्टो कुमार बेसरा ने शुक्रवार को बुंडू के सूर्य मंदिर और विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस बार पिछले वर्ष से भी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कहीं भी कोई कमी दिखी, तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

एसडीएम ने बताया कि घाटों के गहरे पानी वाले हिस्सों की मार्किंग की जा रही है। गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग और वालंटियर्स की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती रहेगी, जिससे विधि-व्यवस्था पर पूर्ण नियंत्रण बना रहे।

प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा और घाटों की स्वच्छता है। नगर पंचायत को प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने और सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। प्रशासन का दावा है कि इस बार बुंडू में छठ महापर्व पूरी श्रद्धा, शांति और उत्साह के साथ संपन्न होगा। सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now